Thursday, October 22nd, 2026

27 मार्च से 4 अप्रैल तक रहेंगे बैंक बंद

भोपाल
 अगर बैंक (Bank) से संबंधित कोई जरुरी काम है तो होली (Holi 2021) से पहले निपटा लें। 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंक बंद (Bank holidays) रहने वाले है, ऐसे में आपको कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि सभी एटीएम (ATM)  चालू रहेंगे, लेकिन जबतक उनमें कैश रहेगा, तबतक ही आप निकाल पाएंगे।


दरअसल,  27 से 29 मार्च तक लगातार तीन दिन बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे। 27 मार्च को माह का चौथा शनिवार, 28 मार्च को रविवार और 29 मार्च को होली पर बैंक बंद रहेंगे, हालांकि 30 और 31 मार्च को बैंक खुलेंगे लेकिन वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन  होने के चलते काम नहीं हो पाएगा।


इसके बाद 1अप्रैल को बैंकों (Bank ) में लेखाबंदी और 2 अप्रेल को गुड फ्राइडे (Good Friday) की वजह से बैंक बंद होंगे। इसके बाद तीन अप्रेल को शनिवार को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन हॉफ डे रहेगा, तो काम नहीं हो पाएगा।वही 4 अप्रैल को रविवार को अवकाश के चलते बैंक नहीं खुलेंगे। नए साल 2021 में पहला मौका है, जब एक साथ इतने दिन बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक का पूरा शेड्यूल-

    27 मार्च 2021- माह का चौथा शनिवार
    26 मार्च 2021- रविवार
    29 मार्च 2021- होली
    30 मार्च 2021-  होली के अवसर पर केवल पटना में बैंक बंद रहेंगे।
    31 मार्च 2021- वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन
    1 अप्रैल 2021- बैंकों की लेखाबंदी
    2 अप्रैल 2021- गुड फ्राइडे
    3 अप्रैल 2021- शनिवार हॉफ डे
    4अप्रैल 2021- रविवार

 

 

#बैंक बंद

Source : Agency

पाठको की राय